सपा का कलंक है कवाल का बवाल,,,खतौली में विपक्षी पार्टियों पर जमकर गरजे सीएम योगी

रिपोर्ट – विजय सैनी

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कवाल का बवाल हो रहा था महीनों कर्फ्यू लगा रहा था, तब लोकदल के नेता कहां थे। जब हजारों हिंदुओं को जेल भेज दिया गया। तब ये पूछने नहीं आए थे। सपा का शासन तालिबान जैसा था। हमने कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि गुंडे और माफिया फिर से राजनीति में हावी हो गए तो व्यापारी और आम आदमी का जीना हराम कर देंगे।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा और आरएलडी पर कटाक्ष किया और कहा कि यहां सपा और आरएलडी गुंडा टैक्स प्लान कर रहे हैं। आपको संभलना है। विकास को लेकर भाजपा की नियत साफ है। सपा के शासन की तानाशाही आपको याद ही होगी। हजारों हिंदुओं को जेल भेजा गया। चौधरी साहब के नाम पर यहां आरएलडी राजनीति कर रही है। बाकी सपा का शासन तो तालिबानियों की तरह था। जब आप पर अत्याचार हो रहा था, उस वक्त सपा और आरएलडी के नेता कहां थे? उन्होंने कहा- सपा के शासन में अन्नदाता अपने खेत नहीं जा पाते थे। पहले सत्ता प्रयोजित अपराध थे। कवाल के बवाल सपा का कलंक था। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। अब ये आपको सोचना है कि वही माहौल चाहिए या राजकुमारी सैनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि हमारी सरकार हर गरीब के लिए काम कर रही है। भाजपा के शासन में ही आप सुरक्षित है। खतौली तो क्रांतिकारियों की धरती है। बाकी आप लोग हिम्मत से काम लीजिए, जो बचा होगा कि हमारा बुलडोजर पूरा कर देगा। जो बची हुई गर्मी है, वो उतार दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पनपने नहीं देना है। विकास के बैरियर को हर हाल में हटाना है। व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी देनी है। राजकुमारी सैनी को इसलिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाकर आपके बीच उतारा है। उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था को कायम किया है। पहले राहगीरों की हत्या कर दी जाती थी। किसान खेत में जाने से डरते थे, बहनें और बेटियां खरीदारी के लिए नहीं जा पाती है।स्कूल कॉलेज जाने से डरती थी। अब बेटियां निडर हैं। लोग पलायन नहीं कर रहे। जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में उसे समझाएंगे। डबल इंजन की सरकार जितना विकास कर रही है, उतना पचास साल में भी नहीं हुआ। हमारा संकल्प है सबका साथ, सबका विकास लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।

सीएम योगी ने चौधरी चरणसिंह का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी साहब हमेशा गलत के खिलाफ खड़े रहे। कहा कि पहले गुंडा टैक्स की वसूली की जाती थी, अब कोई सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकता। अब शामली से पलायन नहीं होता। उन्होंने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी देवी को वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा कि राजकुमारी देवी प्रधान पति के जेल में होने के बावजूद कवाल कांड के दौरान अपने मूल्यों को बरकार रखते हुए डटी रहीं। उन्होंने कांवड यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि गंग नहर पटरी पर दोनों ओर सड़क बनाई जाएगी। कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां और खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी सुरेश देवी और प्रदीप ठाकुर ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। खतौली उपचुनाव की सभा के मंच पर पहुंचकर गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने समर्थन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। गौरतलब है कि रविंद्र सिंह ने भाजपा का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने अभिषेक चौधरी का भी उल्लेख किया।

देखें पूरी खबर हमारी चैनल :up news sirf sach

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer