राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ यहाँ सुना पीएम मोदी के ”मन की बात”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को सम्बोधित किया। पीएम मोदी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारियों समेत अन्य ने बहुत ही मन लगाकर सुना। इसी कड़ी राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में स्थित बूथ पर उपस्थित रहकर सुना।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम का 99 वे भाग पूरे करते हुए 100 वे भाग के लिए देशवासियों से सुझाव भी मांगे हैं।

इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लखनऊ के सरोजिनी नगर के बूथ संख्या 380 पर उपस्थित रहकर सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer