राजा बुंदेला को हॉल ऑफ फेम से किया गया सम्मानित,,

फिल्म जगत और टीवी सीरियल की सबसे बड़ी संस्था ने किया सम्मानित

उरई(जालौन)। बुंदेलखंड की मिट्टी में जन्मे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला को सिंटा ने हाॅल ऑफ फेम से सम्मानित किया। राजा बुंदेला राजनीति में आने से पहले फिल्मी दुनिया में। काफी लोकप्रिय थे और इन्होंने कई बड़े अदाकारों के साथ बड़े व छोटे पर्दे पर काम किया है। शोला शबनम की गई बेहतरीन अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। राजा बुंदेला पिछले 8 वर्षों से लगातार खजराहो अंतरार्ष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करते आ रहे है व जिसमें अंतरार्ष्ट्रीय सिनेमा जगत व बॉलीवुड की अनेक हस्तियां शिरकत करती है। राजा बुंदेला को टी वी सीरियल व सिनेमा में किये गए अभूतपूर्व योगदान के लिये सिने एंड टीवी आटिर्स्ट एसोसिएशन द्वारा हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया। यह संस्था भारत के टीवी सिनेमा की सबसे बड़ी संस्था है। इस मौके पर राजा बुंदेला ने बॉलीवुड से अपील करी कि वह बुन्देलखण्ड की संस्कृति व बुंदेली फिल्मों को मुंबई में स्थान दें तो कला को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिलेगी। यह सिंटा 63 वं संस्करण था। राजा बुंदेला को मिले उक्त सम्मान की जानकारी जैसे ही बुंदेलखंड के लोगों को पता चली तो उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी को किसी भी मायने में कमतर नहीं आंका जा सकता है। जहां कहीं भी बुंदेलखंडी को मौका मिलता है तो वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में पीछे नहीं रहता।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer