केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कार विजेताओं को प्रसस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,,

( pib )

दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने आवास पर उन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किए, जिन्होंने पहले भारत की राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त नहीं किए थे। पीआइबी के अनुसार आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल (अर्जुन पुरस्कार), हॉकी कोच सरपाल सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार) और दिवंगत टेनिस कोच नरेश कुमार (द्रोणाचार्य पुरस्कार) के परिवार के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम में अंजुम ने साल 2019 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, हॉकी कोच सरपाल सिंह को 2021 के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा स्वर्गीय नरेश कुमार की ओर से उनकी पोती- शिवानी मीरचंदानी ने माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री सिंह ठाकुर से अपने दादा का द्रोणाचार्य पुरस्कार (2020) प्राप्त किया।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer