(रिपोर्ट – संजय सिंह )

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगर निगम में तैनात शारदा पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल भारती के बड़े बेटे आजाद भारती को 2 लाख 50 हजार तथा छोटे बेटे विनोद भारती को भी 2 लाख 50 हजार रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट सहायता राशि के रूप में मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस के रावत के द्वारा प्रदान किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती 20 मई 2023 को नगर में तैनात उक्त संविदा कर्मचारी जो कि ज़ोन-8 अंतर्गत सड़क पर सफाई कार्य कर रही थी। एक स्कूटी कि चपेट में आने से मार्ग दुर्घटना में डिवाइडर पर गिरकर गम्भीर रूप से चोटिल हो गयी थीं। जिसके बाद तीन दिनों तक ट्रामा सेंटर में उन्हें भर्ती रखा गया व उनके इलाज का सारा खर्च नगर निगम द्वारा उठाया गया। 23 मई 2023 को स्थिति अधिक बिगड़ने से उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। जिसके बाद निगम के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों में शोक की लहर व्याप्त रही। संविदा कर्मचारी के निधन के बाद नियमानुसार उनके परिवार को अंतिम संस्कार किये जाने हेतु दी
जाने वाली 20 हज़ार रुपये की राशि तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई गई थी।

उक्त घटना के परिपेक्ष में नगर आयुक्त इंदरजीत सिंह द्वारा परिवार के सहायता के लिए आश्वासन दिया गया कि मृतक के परिवार को सहायता धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस धनराशि को इकट्ठा करने हेतु नगर निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों से नगर आयुक्त द्वारा अपील की गई जिस पर नगर निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा रुपए पांच लाख इकट्ठा किया गया जो आज महापौर द्वारा परिवार के दो सदस्यों को सौप दी गयी।
इस दौरान अवनीन्द्र कुमार अपर नगर आयुक्त, डा. सुनील कुमार रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अजीत राय जोनल अधिकारी जोन-8, राजेश झा जोलन सेनेटरी अधिकारी, सुमित मिश्रा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, आकांक्षा गोस्वामी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, ज्ञानचन्द संविदा सफाई कर्मचारी की उपस्थिति रहे।
For advertisement : 9415795867


