Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अर्पित की पुष्पांजलि,, कही यह बात

SP President Akhilesh Yadav paid floral tribute on the birth anniversary of Janeshwar Mishra, said this

Lucknow news today ।समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयंती आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में स्थापित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रमुख नेता मौजूद रहे।


श्री यादव के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी सहित जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी तथा भाई तारकेश्वर मिश्र ने भी श्री जनेश्वर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् अखिलेश यादव ने किरनमय नंदा और श्री राजेन्द्र चौधरी के साथ पार्क का भ्रमण किया। देश में ऐसा पार्क नहीं है। लन्दन के हाईड पार्क से भी ज्यादा इसका क्षेत्रफल है। जनेश्वर मिश्र पार्क में चारो तरफ फैली हरियाली और घास के मैदान मन मोहते है। पार्क में तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज शान से फहरा रहा है। इसे समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने स्थापित किया था। श्री यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रस्तुत क्रांतिकारी जनेश्वर पुस्तक का विमोचन किया। इसके लेखक धनीलाल श्रमिक है।


इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि भाजपा धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा देश की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है। जनता को गुमराह कर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को चीफ सेक्रेट्री बना रखा है, प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी नहीं है। अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भाजपा भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके का आविष्कार कर रही है।

मीडिया से कही यह बात


श्री यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। विकास अवरूद्ध हो गया है। मणिपुर जैसी घटनाओं के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। मणिपुर में महिलाओं को अपमानित किया गया। देश का सिर शर्म से झुक गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। भाजपा महिलाओं को सम्मान नहीं दिला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का सामाजिक सद्भाव खराब कर रही है और नफरत पैदा कर रही है। ऐसे में सच्चे लोगों को आगे आना पड़ेगा।
श्री यादव ने कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र जी ने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने गैरबराबरी, सामाजिक और आर्थिक भेदभाव मिटाने तथा साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को डॉ0 राममनोहर लोहिया और नेताजी जी मुलायम सिंह यादव और अन्य समाजवादी नेताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाया।
श्री यादव ने कहा कि श्री मिश्र जी आजीवन गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने सभी के साथ समानता का व्यवहार किया। संसद में उनको सभी शांति से सुनते थे। समाजवादी पार्टी उनके ही आदर्शों पर चल रही है।
जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर आज गोमतीनगर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में उपस्थित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में जूही सिंह, रविदास मेहरोत्रा, मीरा वर्धन, मधु गुप्ता, अम्बिका चौधरी, डॉ0 सुनीलम, अरविन्द कुमार सिंह सहित सर्वश्री बी.पाण्डेय, मो0 फहद, राजेश यादव, अरविन्द गिरि, अभिषेक यादव, सिद्धार्थ सिंह, डॉ0 इमरान, कृष्ण कन्हैया पाल, डॉ0 राजपाल कश्यप, विकास यादव, अम्बरीष सिंह पुष्कर, सोनू कन्नौजिया, सीएल वर्मा, पूजा शुक्ला, व्यासजी गोंड, आरके चौधरी, राज कुमार मिश्रा, विजय सिंह, रामसागर यादव, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, अनीस राजा, सिकन्दर यादव, मनीष यादव, अशोक देव, मनीष सिंह, किन्नर पायल सिंह, नेहा यादव, देवेन्द्र सिंह जीतू, मणेन्द्र मिश्र मशाल, सर्वेश अम्बेडकर, डॉ0 विलाल हमजा, सत्येन्द्र उपाध्याय, सुरेन्द्र बाल्मीकि, जयराम कन्नौजिया, राजा चतुर्वेदी, विदेश पाल सिंह, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, इब्राहिम मंसूरी, निखत सिद्दीकी एडवोकेट, वंदना चतुर्वेदी, दिनेश यादव, मो0 आइजा हुसेन, विभव यादव, प्रदीप सिंह बबलू, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रमोद यादव, प्रेम प्रकाश वर्मा, अभिषेक राजपूत, सागर धानुक, अजय चौरसिया, देवीबख्श सिंह एडवोकेट, ललित तिवारी एडवोकेट, राकेश कुमार यादव एडवोकेट, अनुज वर्मा एडवोकेट, दिलीप कमलापुरी, राजन कन्नौजिया, भोला चतुर्वेदी, रंजीत यादव खलीफा, अरविन्द यादव, अभय सिंह रिंकू, त्रिवेणी पाल, विश्वभूषण तिवारी, अश्विनी तिवारी, इरशाद अहमद गुड्डू, राशिद अली, नीरज यादव, अभिजीत यादव, दिलीप कृष्णा, शुभम यादव राधे, मुन्नी पाल, सुधा जायसवाल, मीना यादव, साधना सिंह, प्रियंका पाल एडवोकेट, नीलम पाण्डेय, कालिंदी भारद्वाज, जीनत कौसर, शमसाद बेगम, शब्बीर खान, अजित राकेश सिंह, लता जायसवाल, शबनम खान, कुलवंत कौर, महिमा शर्मा, गीता यादव कन्नौजिया, प्रेमलता यादव, किरन पाण्डेय, मेहनाज, सर्वेश यादव, प्रीति सिंह, ममता, दुर्गेश खरे, सुमन, नीलिमा, ललिता, सुरैय्या सिद्दीकी, सुधा कुमारी, अकरम उर्फ बबलू, अजीत यादव, सुहागवती, विमलेश यादव ‘दारा‘ आदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer