(ब्यूरो न्यूज़ )

Auraiya news today । हरियाली तीज के उपलक्ष्य में गेल बिहार की प्रगति महिला क्लब की सखियों ने धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया | सभी सखियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सावन के मल्हार तथा नृत्य में एक से बढ़कर एक मनभावन प्रस्तुतियाँ दी गई | प्रतियोगिताओं में 1 मिनट में अधिक से अधिक तिरंगे बनाना, माचिस की डिब्बी में हरे रंग के अधिक से अधिक वस्तुएँ भरना, अनुपयोगी सामान से उपयोगी वस्तु बनाना आदि प्रतियोगिताएँ रही | तीज क्वीन का भी चुनाव किया गया | अंत में सभी ने विभिन्न खान-पान का लुफ्त भी उठाया। क्लब की अध्यक्षा मिसेस दीपांविता सेन गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
