अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न,,इस निर्णय पर लगी सबकी मुहर

National Working Committee meeting of International Vaish Mahasammelan concluded, everyone's seal on this decision

सदन ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल को ध्वनिमत से पुन: अगले तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष चुन लिया। जिस पर सबने उन्हें बधाइयाँ दी।

(डॉ अजय गुप्ता)

New Delhi : अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 20 व 21 अगस्त को सम्पन्न हुई।नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ, उडीसा, नेपाल सहित दक्षिण भारत के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।व जिसमें समाज के उत्थान हेतु कई प्रस्ताव पास किए गए।
20 ता० के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गंजी राजा मौली गुप्ता, कान्तिलाल मेहता,सुरेन्द्र गुप्ता,दिनेश चन्द्र गुप्ता, राजीव मित्तल व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के द्वारा सम्पन्न हुआ।


अपने उद्बोधन में केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने इस अमृत-काल को वैश्य समाज का स्वर्णिम काल बनाने का आह्वान किया। संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने पर जोर देने के साथ साथ सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं पर सदन से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्षगणों ने मिलकर किया।


वैश्य समाज के लिए अपना सबकुछ समर्पित करने वाले दो वरिष्ठ जनों स्व०सोहनलाल गुप्ता(उत्तराखंड)व श्री गंजी राजा मौली गुप्ता(हैदराबाद)को रामदास स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी वैश्य एकता को और बल देने व राजनीतिक सशक्तिकरण पर बल दिया।


उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा०नीरज बोरा की राजस्थान चुनाव की व्यस्तता को देखते हुए,उन्होंने अपना संदेश व प्रदेश की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए प्रदेश महामंत्री डा०अजय गुप्ता को अधिकृत किया था। डा०अजय ने पूरे प्रदेश की रिपोर्ट और आने वाले अपने कार्यक्रमों को पूरे सदन के बीच रखा।
कार्यक्रम में अजय भाईजी के भजन व देशभक्ति के गीतों से पूरा हॉल देशभक्तिमय हो गया।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील सिंघी,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी व मध्य प्रदेश के सांसद सुधीर गुप्ता की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।।

Contact for advertisement : 9415795867




Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer