समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा ने किया भाजपा सरकार पर करारा प्रहार,, कही यह बड़ी बात

National Vice President of Samajwadi Party, Kiranmoy Nanda attacked the BJP government, said this big thing

Lucknow news today ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता पाना चाहती है। वह रोजगार, महंगाई या विकास की बात नहीं करती है। भाजपा सन् 2014 में उत्तर प्रदेश के रास्ते से दिल्ली पहुंची है। अब भाजपा का लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से ही सफाया होगा।
श्री नंदा आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान जोनल प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव, ब्लाक अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन विकास यादव ने किया।


श्री नंदा ने सभी से चौकन्ना रहने और अपने बूथ पर वोटों की रक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रधानमंत्री जी डेली पैसेंजर बन गए थे फिर भी भाजपा को हार मिली। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर जनता के बीच घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करके भाजपा को सत्ता से हटाना है।


आज हुई बैठक में पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी, सी.एल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सुनील सिंह यादव साजन प्रभारी, मुनीर अहमद खान, रघुवीर यादव जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर, अरुण वर्मा पूर्व विधायक प्रभारी, भगेलूराम पूर्व विधायक, मो0 ताहिर विधायक, अनूप सण्डा पूर्व विधायक, पृथ्वी पाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, राम सहाय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, सलाहुद्दीन महासचिव समाजवादी पार्टी तथा दीपू श्रीवास्तव आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer