प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चन्द्रयान 3 लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति रखने को लेकर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चन्द्रयान 3 लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति रखकर देश के वैज्ञानिकों का अपमान किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे से वापस लौट आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे और उन्होंने इसरो के चीफ एस सोमनाथ समेत अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चन्द्रयान3 उतरा है उस स्थान का नाम शिव शक्ति रखने का एलान करता हूँ।
सपा महासचिव ने शिव शक्ति नाम पर जताई आपत्ति
चन्द्रयान 3 लेंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति रखने को लेकर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने आपत्ति जतायी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 चांद पर किए गए सफलतापूर्वक लैंडिंग स्थल को प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा शिव शक्ति नामकरण कर वैज्ञानिकों का घोर अपमान किया है उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री को नामकरण करना ही था तो महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई या एपीजे अब्दुल कलाम अथवा इसरो के किसी भी वैज्ञानिक के नाम पर किया जाना चाहिए इससे वैज्ञानिकों का हौसला अवजई भी होता और उनका सम्मान भी बढ़ता तथा विज्ञान के प्रति नवयुवकों की रुचि भी बढ़ती।
