भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,, विश्व एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

India's golden boy Neeraj Chopra created history, won the gold medal in the World Athletics Championship

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ज्ञ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि के साथ ही ही देशभर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है और नीरज चोपड़ा को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। नीरज चोपड़ा की इस कामयाबी पर जहां उनके माता-पिता ने प्रसन्नता जताई है वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्यों के मंत्रियों, विभिन्न दलों के नेताओं और खेल तथा अन्य क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियों के अलावा आम लोग भी नीरज चोपड़ा की बढ़-चढ़कर सराहना कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना लिख दिया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया। बुडापेस्ट में भालाफेंक फाइनल में उनका बेहतरीन प्रदर्शन हमारे लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा।’’

नीरज के माता-पिता ने कहा

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के संबंध में नीरज की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात है उसने गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। उसके वापस आने के बाद हम जश्न मनाएंगे तो वही नीरज के पिता ने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है वह पूरे देश का बेटा है वह देश के लिए प्रदर्शन करता है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer