मासिक बैठक में कायर्कतार्ओं से संवाद कर जानी क्षेत्रीय समस्यायें
(ब्यूरो न्यूज़)

Jalaun news today । बुंदेली सेना के विस्तार हेतु बुंदेली सेना की रविवार को जिला कायर्कारणी की बैठक वीरांगना किशोरी देवी भवन जेल रोड स्थिति उरई आहूत हुई जिसमें मुख्य रूप से बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष सोनू चैहान नादई ने आए हुए लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कब तक हम लोग रोजगार के लिए गुजरात, दिल्ली, मुम्बई जैसे जगहों के लिए पलायन करते रहेंगे जबकि वहां पर हम लोगों को किराए के मकानों में रहते हुए एक दयनीय स्थिति में जीना पड़ता हैं। अपनी मातृभूमि को छोड़ कर अपने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य व बुनियादी समस्याओं के लिए अपने घर परिवार को छोड़ कर जाना पड़ता हैं।
उन्होंने कहा कि बुंदेली सेना का उद्देश्य हैं बुंदेलखंडी लोगों को उनके हक कि आवाज और हम सब उसी के लिए कार्य करेंगे बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद में स्वास्थ कि सुविधाए सही नहीं हैं छोटी सी भी कोई समस्या हो जाती हैं तत्काल उसे अन्य जगह के लिए रिफर कर दिया जाता हैं। महेबा ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम प्रजापति ने बताया कि उरई से चुर्खी तक रोड के आस पास इतनी झाड़िया हो गयी कि अगर कोई बड़ा वाहन आ जाए तो मोटर साईकिल य अन्य वाहनों को क्रॉस करने के लिए झाड़ियों मे टकराना पड़ता हैं। बुंदेली सेना संगठन विस्तार में जिला महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह के अनुमोदन पर रविकांत निगम को जिला महामंत्री, सुधीर सिंह को जिला संगठन मंत्री, नगर अध्यक्ष उरई नागेद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा नगर उरई में विक्रांत सिंह को नगर उपाध्यक्ष, भूरे यादव को नगर उपाध्यक्ष दीपक सिंह हनु को डकोर ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान डा. दिनेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेम मिश्रा, वशंत सिंह, पिंटू पाल, कुलदीप प्रजापति, लक्ष्मण सिंह गौर, अभिषेक प्रजापति, भगवान सिंह यादव, संजय सिंह, अमित प्रजापति, मानवेन्द्र सिंह, सोनू, प्रवीण सोनी, विकास रामायणी, अरविन्द सिंह, प्रकाश सिंह अन्य सैकड़ों बुंदेली स्वयं सेवक मौजूद रहे।
