Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

किसानों को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार,,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर प्रहार

SP President Akhilesh Yadav attacked BJP government, said this big thing

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Lucknow news today ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्ज और महंगाई से तबाह किसानों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जानलेवा साबित हो रही हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों की समर्थक है। सरकार की गलत नीतियों से बड़े-बड़े पूंजीपति बैंकों का हजारों करोड़ रूपया लेकर विदेश भाग गए। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रूपया माफ कर दिया वहीं उत्तर प्रदेश में कुछ हजार रूपये कर्ज वसूली में किसान की जान ले ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर कर्ज वसूली के नाम पर बैंक कर्मी किसानों को बेइज्जत करते हैं। तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के हैदराबाद थाना क्षेत्र जमालपुर गांव में भूमि विकास बैंक कर्मचारियों की संवेदनहीनता ने दलित किसान छोटेलाल की जान ले ली। किसान ने बैंक से 60 हजार का कर्ज लिया था। जानकारी मिली है कि बैंक के लोग 60 हजार रूपये का ब्याज समेत तीन लाख रूपया वसूलने आये थे। बैंक अधिकारियों ने किसान छोटे लाल को घंटों जीप में बैठाये रखा। प्रताड़ना से आहत किसान की मौत हो गयी। इससे पहले बुन्देलखंड के जिलों में कर्ज से डूबे कई किसान आत्महत्या कर चुके है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। इसी तरह से बिजली चेकिंग के नाम पर पूरे प्रदेश में किसानों से अवैध वसूली हो रही है और प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का झूठा वादा करती है। दूसरी तरफ किसानों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। एफआईआर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षित और पीड़ित है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा ने किसानों से तमाम झूठे वादे किये। दस साल की सरकार में कोई वादा पूरा नहीं हुआ। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer