भाजपा की केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार में सभी को मिल रहा न्याय:- भूपेंद्र सिंह चौधरी
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को औरैया जनपद के कंचौसी पहुंचे। यहां पर उन्होंने अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) द्वारा आयोजित मां स्वर्गीय कनक रानी की सातवीं पुण्य तिथि पर कंचौसी नगर के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय परिसर में हुई एक जनसभा में क्षेत्र से आए हजारों वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को फूल-मालायें, साड़ी व शाल से सम्मानित किया गया । सम्मानित करने से पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को एक मजबूत स्तम्भ बताते हुए इसे देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया और कहा कि मोदी और योगी की सरकार में सभी को बराबर का न्याय और सम्मान मिल रहा है। जिससे देश और प्रदेश का चौमुखी होने के साथ भारत की पहचान दुनिया में बढ़ी है। जबकि पूर्व की कांग्रेस, सपा, बसपा सरकारों में गरीबों और पिछड़ों के हक को छीन कर लूट घसोट की जाती थी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में एक बार फिर पुनः भाजपा की सरकार जनता के सहयोग से बनने का दावा किया।
समारोह में सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, सांसद इटावा राम शंकर कठेरिया, एमएलसी अरुण पाठक, विधायिका रसूलाबाद पूनम शंखबार, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जनपद कानपुर देहात मनोज शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद कानपुर देहात नीरज रानी गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर नगर स्वपनिल वरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष औरैया कमल सिंह दोहरे, राजेंद्र सिंह राजू नगर पंचायत अध्यक्ष कंचौसी कानपुर देहात, ब्लाक प्रमुख सहार आकाश सिंह ऋषि , विकास सिंह भोले, जनार्दन सिंह ऋषि, उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री,दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा,पूर्व प्रधान प्रबल प्रताप सिंह,मनमोहन सिंह सेंगर, डा रामचंद्र दीक्षित ,अरुण त्रिपाठी, ग्रीस तिवारी,राजेश पांडेय,अवधेश शुक्ला ,गोपी चरण वर्मा,अशोक दोहरे,कौशल राजपूत,धीरेंद्र गौर,अनुराग दीक्षित मौजूद रहे।कार्यक्रम में आए हजारों की संख्या में जनपद कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, इटावा एवं कानपुर नगर आदि के लोगों का स्वागत करते हुए देवेन्द्र सिंह (भोले) ने सभी का आभार व्यक्त किया। मालूम हो कि इसी तरह का कार्यक्रम सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) द्वारा प्रति वर्ष पच्चीस सितम्बर को आयोजित किया जाता है।
