(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 108वां जन्म दिवस नगर में निशा माहेश्वरी की आवास पर मनाया गया। पालिकाध्यक्ष समेत महिलाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके विचारों को अंगीकार करने की आवश्यकता बताई।
दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी के आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल ने कहा कि जनसंघ के अध्यक्ष रहे उपाध्यायजी को जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था की आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। निशा माहेश्वरी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता है। वह विज्ञान सम्मत स्वदेशी विकास का मॉडल विकसित करने के पक्षधर थे। उनका मानना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। इससे पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, निशा माहेश्वरी, सुनीता ताम्रकार, नैना साहनी, लता उपाध्याय, सोनू सिकरवार, विधि अग्रवाल, संध्या गुप्ता, मुक्ता अग्रवाल, अर्चना खन्ना, रजनी सक्सेना, अनेकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
