
जैसे-जैसे नई संसद के उद्घाटन समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच में तल्ख़ियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विरोध करने पर विपक्षी पार्टी को आड़े हाथों लिया।
सीएम धामी ने कही यह बात
मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विपक्षी दल ठीक वैसे ही हो गए हैं जैसे उनको किसी भी पड़ोसी की खुशी पर रोना गाना बजाना जैसे कि उनकी आदत होती है कि कोई भी अच्छा काम कांग्रेस को और उनके साथी विपक्षी पार्टियों को जब भी कोई अच्छा काम प्रधानमंत्री मोदी करते हैं तो यह विघ्न बाधा पैदा करते हैं । इन दलों के द्वारा देश के अंदर कांग्रेस के समय में आपातकाल सौंपा गया लोगों को प्रताड़ित किया गया और तमाम तरह की प्रताड़ना दी गई ।यह पूरा देश जानता है । मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पलक पावडे बिछाये रहती है वह किसी भी देश में जाते हैं वहां के लोग जिस प्रकार से उनकी आवभगत करते हैं यह सभी जानते हैं। भारत का मान पूरे दुनिया में बढ़ा है। यह प्रत्येक भारतवासी देख रहा है ।उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री मोदी जी का ही स्वागत नहीं है यह पूरे देश का स्वागत है । यह विपक्षी पार्टियों को नहीं दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से भारत की साख बढ़ी है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इनका विरोध करेगी।






