कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा ये बड़ा झटका,,, पूर्व मुख्यमंत्री ने कमल का साथ छोड़ थामा हाथ का पंजा

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर कांग्रेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कमल का साथ छोड़कर हाथ पकड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री श्री शेट्टार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल उन्होंने भाजपा से अपना इस्तीफा दीया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने भी हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है । उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें टिकट मिल जाएगा लेकिन जब पता चला कि उन्हें टिकट ही नहीं मिल रहा है तो मैं चौक गया और किसी ने मुझसे बात भी नहीं की किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

Leave a Comment