UP news today। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में सोमवार की सुबह केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अपने आवास पर लोगों की फरियाद को सुना और उन फरियादों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जालौन जनपद के मूल निवासी हैं और वह वहां से ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वर्मा जब भी अपने नगर क्षेत्र में आते हैं तब उनके यहां पर फरियादियों की लाइन लग जाती है लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे फरियाद करते हैं।

इसी कड़ी में सोमवार की सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अपने कोंच स्थित आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए।





