
देश मे आज हुए उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाजपा के जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल कर ली है। उनकी जीत का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें जीत की बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि आज देश के उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव सम्पन्न हुए इनमे भाजपा के जगदीप धनखड़ विजयी घोषित हुए हैं। बता दें आपको देश मे उपराष्ट्रपति के लिए भाजपा ने जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया था तो वहीं विपक्ष ने मार्ग्रेट अल्वा को प्रत्याशी बनाया था। आज ही उपराष्ट्रपति के लिए मतदान हुए और शाम को मतगणना भी सम्पन्न हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मतगणना में भाजपा के जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले तो वहीं विपक्ष की उम्मीवार मार्ग्रेट अल्वा को 128 वोट मिले। इस प्रकार जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
भाजपा समर्थित जगदीप धनखड़ के विजयी घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जीत की बधाई दी है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।




