रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बनाए गए प्रोजेक्ट को उपस्थितजनों ने जमकर सराहा।
महाराणा प्रताप साइंड एकेडमी में आयोजित विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने कहा कि प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चे जो सीखते हैं, उसे अपने जीवन में भी करने के लिए भी प्रेरित होते हैं। किताबी ज्ञान के साथ ही उन्हें सीखने का भी हुनर मिलता है। जिससे शिक्षा और भी दिलचस्प हो जाती है। बच्चों ने जिस प्रकार से विज्ञान प्रोजेक्ट में अपने कौशल का प्रयोग किया है, वह सराहनीय है। आगे उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में और भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रदर्शनी में योगासन माडल, संसद का नया भवन, टाइप आफ एग्रीकल्चर, सोलर सिस्टम, हमारा स्कूल, आटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, मिक्स फार्मिंग एंड हार्वेस्टिंग, सड़क दुर्घटना, जलियांवाला बाग, भूकंप अलार्म, फायर अलार्म, ग्रीन हाउस, राष्ट्रीय प्रतीक के अलावा पायल, निहाल, माधव, आरोही, देव, अंश पचौरी, सोमसिंह राजावत, हरेंद्र, शांतनु, अंश गुप्ता, कार्तिक, अनुष्का भदौरिया, राधिका, शिवन्या, दीपिका, गौरी, रूद्र, युक्त तिवारी, गौरी गुप्ता, मानसी, दीपिका, सानिया, अंजना, मोहिनी, स्वर्णिम, अभय, आकृति, कुशल, उत्कर्ष, सुधांशु, अनुष्का, वैष्णवी के बनाए गए मॉडल को भी अतिथियों ने सराहा। जिनमें ग्लोबल वार्मिंग को लेकर प्रदर्शित किए गए मॉडल को उपस्थितजनों ने जमकर सराहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत, अनुपमा बाजपेई, संगीता श्रीवास, निधी सोनी आदि मौजूद रहे।






