रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के प्रधान डाकघर में बंद रेलवे आरक्षण खिड़की को दोबारा शुरू कराने की मांग उठी है। बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक राईन ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर सुविधा बहाल करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में शुरू हुई यह सुविधा 12 सितंबर 2025 से बंद है। इसके चलते यात्रियों को टिकट आरक्षित कराने के लिए करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर उरई जाना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने रेल मंत्रालय से जालौन प्रधान डाकघर में आरक्षण खिड़की दोबारा शुरू कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके ।






