पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी जालौन समीर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा कोतवाली जालौन क्षेत्रांतर्गत नारायणपुरा में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विसर्जन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था रखी जाए। मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मूर्ति विसर्जन के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें। आमजन से भी अपील की जाती है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न कराएं।



