जालौन भाजपा मंत्री धीरज बाथम ने बिजली की समस्याओं को लेकर की एसडीओ से मुलाकात,, स्मार्ट मीटर को लेकर पूँछे यह सवाल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । स्मार्ट मीटर और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और उपभोक्ताओं की शंकाओं के निराकरण को लेकर भाजपा जिला मंत्री ने विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ सूरज सोनी से मुलाकात की।
भाजपा जिला मंत्री ने उपभोक्ताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों को एसडीओ के समक्ष रखा और स्पष्ट जानकारी मांगी। इस पर एसडीओ सूरज सोनी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को अब अनिवार्य नहीं रखा गया है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार पोस्टपेड या प्रीपेड, दोनों में से किसी भी योजना का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें यूपीपीसीएल का स्मार्ट एप डाउनलोड करना चाहिए। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बैलेंस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है, लेकिन रिचार्ज करने पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सप्लाई फिर से शुरू हो जाती है। एसडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा कनेक्शन चालू करने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग की जाती है तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग को दें, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे रिचार्ज केवल यूपीपीसीएल के आधिकारिक एप से ही करें, जिससे दो घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाती है, जबकि थर्ड पार्टी एप से रिचार्ज करने पर कुछ विलंब हो सकता है। अचानक रात में बैलेंस समाप्त होने की स्थिति में एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर में लगे बटन को कुछ समय दबाकर 24 घंटे का ग्रेस पीरियड प्राप्त किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिल सके। बैठक के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ताओं को किसी निश्चित बड़ी राशि का बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य नहीं है, बल्कि बकाया राशि के अनुसार निर्धारित प्रतिशत तक ही बैलेंस रखना आवश्यक होता है। भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। इस पर एसडीओ ने आश्वस्त किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव शंकर प्रजापति, सुरेश राठौर, हर्ष बाथम आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105