जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आज उस मजबूर के घर पहुँचकर उसकी मदद की जिसका एक पैर दुर्घटना के कारण डॉक्टरों को काटना पड़ा था । अपने साथ हुई घटना के बाद से पीड़ित काफी परेशानी का सामना कर रहा था। इस पर उसने विधायक से मदद की गुहार लगाई थी। आज उसके घर पहुंचे विधायक श्री वर्मा ने उसे खाद्य सामग्री देने के साथ ही हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के उरई नगर के उमरार खेड़ा के रहने वाले शिवकुमार अहिरवार एक इंटर कॉलेज में प्राइवेट टीचर हैं। बताया जा रहा है कि बीती 6 अप्रैल को शिवकुमार का कॉलेज जाते समय एक्सीडेंट हो गया था।जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया था बताया जाता है कि ज्यादा इंफेक्शन हो जाने की बजह से डॉक्टरों को उसका एक पैर भी काटना पड़ा था। इस सम्बंध में विधायक श्री वर्मा ने बयान जारी करते हुए बताया कि शिवकुमार अपने घर में अकेला कमाने वाला है और जबसे वह दुर्घटना का शिकार हुए तबसे उनकी परिवार की हालत भी खराब हो गयी। बयान के अनुसार अपने साथ हुई इस घटना की व्यथा और मदद करने की गुहार पीड़ित ने विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा से की। इसी के तहत आज विधायक श्री वर्मा शिवकुमार के घर पहुंचे और उसकी खाद्य सामग्री समेत अन्य तरह से मदद की और आगे भी उसकी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पालीवाल हरकिशोर गुप्ता नीरज द्विवेदी डॉ गिरीश चतुर्वेदी सोनू परिहार जयनारायण साहू उमेश तिवारी मयंक यादव कल्लू पहलवान धर्मेंद्र आदि अन्य लोग भी उपस्थित रहे।




