पिता पुत्र के बीच हुए विवाद में बेटे ने मारी रॉड,,पिता की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दो दिन पूर्व घर में अलग रहने को लेकर पिता व बेटे के बीच हुए विवाद में बेटे ने पिता के सिर पर लोहे की रॉड मार दी थी। इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी संदीप कुमार (45) परिवार के साथ ही गांव में रहते थे। बीती सात अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे पिता संदीप कुमार व बेटे सौरभ (21) के बीच घर में अलग रहने और अलग अलग खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दोनों के बीच गाली, गलौज व हाथापाई भी होने लगी। इसी दौरान सौरभ ने घर में रखी लोहे की रॉड से पिता के सिर पर वार कर दिया। जिसमें पिता बेहोश होकर गिर गए। पिता को गिरा देखकर सौरभ घर से निकल गया। घटना के समय मां अरमवती घर में नहीं थी। कुछ समय बाद जब वह घर में आई तो पति को जमीन पर गिरा देखकर वह चिल्लाईं। जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल उरई ले गए। जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान बुधवार की रात संदीप कुमार की मृत्यु हो गई। गुरूवार की सुबह उनका शव गांव में आया। मां अमरवती ने घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां अमरावती के अनुसार उनका बेटा सौरभ मानसिक रूप से कमजोर है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बेटे से पूछतांछ की जा रही है।