फाउंडेशन के ट्रस्टी अपूर्व नयन बजाज ने महाराष्ट्र के राज्यपाल, रमेश बैस से पुरस्कार किया प्राप्त
बजाज फाउंडेशन ने राजभवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में जल संसाधन प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए नवभारत सीएसआर पुरस्कार जीता | फाउंडेशन के ट्रस्टी अपूर्व नयन बजाज ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया|
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज फाउंडेशन बजाज समूह की परोपकारी शाखा है और सावधानी से चुने गए हस्तक्षेपों के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर और वहां के जीवन को सुखद बनाने के लिए प्रयासरत रहता है।
Download our app on playstore : uttampukarnews

इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अपूर्व नयन बजाज ने कहा, “यह पुरस्कार को प्राप्त करना बहुत ही सुखद अनुभव है। यह बताता है कि हमारा प्रयास सही दिशा और मार्ग पर हैं। यह पुरस्कार हमें एक बहुत बड़ी संख्या के संभावित लाभान्वितों तक पहुँचने में मदद करेगा। हमें यह ध्यान रखना है कि पानी की कमी है और यह बहुत ही अनमोल है।”
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भाग लिया। श्री फडणवीस और श्री नार्वेकर ने भी बजाज फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की।
जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में बजाज फाउंडेशन के काम ने अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए टिकाऊ विकास की दिशा में काम करने और देश में पानी की कमी को दूर करने के लिए एक उदाहरण पेश किया है। संगठन अपने काम करने वाले स्थानों में हर व्यक्ति को सिंचाई और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य की दिशा में प्रयासरत है।
यह पुरस्कार यशोदा नदी के 700 किलोमीटर से अधिक हिस्से को फिर से जीवंत करने, सैकड़ों वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण और कुओं और बोरवेलों के पुनर्भरण करपानी की कमी वाले क्षेत्रों में जीवन को आसान बनाने में फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना है। अब तक, फाउंडेशन ने अपने प्रयासों के माध्यम से 1500 गांवों में 85,000 से अधिक परिवारों (4.52 लाख लोगों) के जीवन को प्रभावित किया है और महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य में 3.16 लाख एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को भी अपनाया है और 1.28 लाख से अधिक परिवारों को उनकी 1.65 लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती प्रथाओं का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने में मदद की है।





