भारतीय कुश्ती संघ को लेकर आई ये बड़ी खबर,,

भारतीय कुश्ती संघ को लेकर शनिवार को एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को उनके पद से हटा दिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कुश्ती संघ को आदेश जारी कर उसके सभी पदाधिकारियों के प्रशासनिक, आर्थिक कार्य पर रोक लगा दी। आईओए ने कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, एकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंटों के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा है। आईओए ने यह कदम खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव रद्द कर आईओए की तदर्थ समिति को संघ के चुनाव कराने और उसके संचालन का जिम्मा सौंपे जाने के बाद उठाया है।
आईओए ने कुश्ती संघ के संचालन और 45 दिन के अंदर चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन तीन मई को किया था, जिसमें वूशु संघ के भूपेंदर सिंह बाजवा, ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर और एक सेवानिवृत जज को शामिल किया। समिति ने अपने कार्यभार भी संभाल लिया। उसकी अगुवाई में अंडर-17 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप की टीम के चयन ट्रायल और चयन समिति भी घोषित कर दी, लेकिन आईओए ने कुश्ती संघ के काम पर रोक का आदेश नहीं निकाला। जिसके चलते कुश्ती संघ के महासचिव वीएन प्रसूद कुश्ती संघ का कार्य जारी रखते हुए ईमेल और अन्य संसाधनों का प्रयोग कर रहे थे।

प्रसूद ने तदर्थ समिति की ओर से चयन ट्रायल के लिए घोषित तकनीकि निदेशकों के नामों पर एतराज जताया। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने कुश्ती संघ के आधिकारिक पत्र से ट्रायल के लिए तकनीकि निदेशक के रूप में ज्ञान सिंह की तैनाती पर तदर्थ समिति से एतराज जताया। ज्ञान सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में हैं। वह धरना स्थल पर भी जाते हैं। इसके बाद ही आईओए ने आदेश जारी किया कि तदर्थ समिति कुश्ती के राष्ट्रीय संघ की भूमिका निभाते हुए सभी कार्यों को स्पोट्र्स कोड के दायरे में रहकर अंजाम देगी। (खबर साभार अमरउजाला)

Leave a Comment