महाशिवरात्रि पर्व पर मिट्टी के दीपों से जगमगा गया बाबा महाकाल की नगरी का रामघाट,,, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,,

महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। और शाम को आयोजित सांध्य आरती में भी सीएम श्री चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर उज्जैन के शिप्रा नदी के रामघाट पर मिट्टी के दिए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज महाशिवरात्रि पर्व को पूरे देश मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और जगत के कल्याण की कामना की। सीएम श्री चौहान महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली सांध्य आरती में भी शामिल हुए।

18 लाख मिट्टी के दीयों से जगमगा गया शिप्रा नदी का रामघाट,, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन की शिप्रा नदी का रामघाट शाम को पूरी तरह दीपों की रोशनी से जगमगा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के रामघाट पर आयोजित शिव ज्योति अर्पनम कार्यक्रम में 18 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया । इस अवसर पर रामघाट पर लेजर लाइट और फायर शो का आयोजन भी किया गया जिसे देखने वालों ने देखकर काफी सराहना की।देखिये दीपों से जगमगा रहे रामघाट की अलौकिक छटा

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Leave a Comment