मोबाइल दुकानदार को लहूलुहान करने वाला अरेस्ट,ये थी घटना करने की बजह

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में बीते कल मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर लहूलुहान करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से वह असलहा भी बरामद हो गया है जिससे उसने गोली चलाई थी।

यह था मामला

गोमतीनगर के गवारी के रहने वाले प्रमोद गुप्ता हजरतगंज के नरही में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। बीते कल प्रमोद गुप्ता को दुकान के पास ही गोली मारकर लहूलुहान कर दिया गया था। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भेज आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी थी। और टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले शनि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी सेंट्रल ने दी विस्तार से जानकारी

देखिये पूरी खबर चैनल

हजरतगंज के रामजस रोड नरही मैं मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले सनी सिंह की गिरफ्तारी के संबंध में डीसीपी सेंट्रल अपर्णा आर कौशिक ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 मई की रात में प्रमोद गुप्ता को गोली मारी गई थी। इस घटना के बाद प्रमोद के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। इस घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया था और टीमों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सनी सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया गया अवैध असला अभी बरामद हुआ है।

इसलिए मारी थी गोली

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शनि सिंह ने पूँछतांछ में बताया कि उसकी बहिन ने आत्महत्या कर ली थी और अपनी बहिन की आत्महत्या का दोषी वह प्रमोद गुप्ता को मानता था और तभी से वह प्रमोद को मारने के लिए मौके तलाशता था और कल उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment