जालौन (उरई)। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धमर्वीर प्रजापति मंगलवार को नगर में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कायर्कारिणी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की चारों नगर पालिकाओं और 7 नगर पंचायतों में भाजपा की जीत की घोषणा की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति मंगलवार को दीपक मित्तल के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा की कायर्कारिणी के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर टिप्स भी दिए। चुनावी रूपरेखा को लेकर भी विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनपद की चारों नगर पालिकाओं समेत 7 नगर पंचायतों में भी जीत दर्ज कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अथवा प्रत्याशी से जो असंतुष्ट थे उनके साथ भी बैठक कर समस्याओं को दूर कर लिया गया है। भाजपा के कामों जनपद की जनता खुश और पार्टी को ही वोट कर रही है। इस मौके पर दीपक मित्तल, संजू खत्री, आदित्य भूषण तिवारी, ऊषा गुप्ता, सतीश सिंह सेंगर, डॉ. नितिन मित्तल, राजासिंह सेंगर गधेला, अनिल याज्ञिक, धीरज बाथम, डॉ. बृजेंद्र दुबे, वीरेंद्र सोनी, गौरव गुजर्र, विनय दीक्षित, अनिल गुप्ता, निशा माहेश्वरी, डॉ. रंजना दुबे आदि मौजूद रहे।