
IAS transfer in up । उत्तर प्रदेश में रविवार की देर शाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई । आज यूपी में आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । आज जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें आम जनता के चहेते रहे राजशेखर व अमृत अभिजात का भी नाम शामिल है जिनका तबादला किया गया है।
इनके हुए तवादले
जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज यूपी में जिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें अलीगढ़ की कमिश्नर रही संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर बनाया गया है तो वहीं ओमप्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। ग्राम विकास विभाग की सचिव रहे गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक बनाया गया है जबकि आयुष एवं मिशन निदेशक चैत्रा वी को राजस्व परिषद में सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को कमिश्नर ग्राम विकास विभाग बनाया गया है राजशेखर को सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। इसके अलावा जिन वरिष्ठ अधिकारियों के तवादले हुए देखिए पूरी लिस्ट






