
Gujrat news । देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार की सुबह गुजरात के तिलकवाड़ा तालुका के एक गांव में स्मार्ट आंगनवाड़ी का भूमि पूजन करते हुए श्रीगणेश किया।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज तिलकवाड़ा तालुका के ब्याधर गांव में स्मार्ट आंगनवाड़ी का भूमि पूजन किया इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जिले में 7 स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाने तीन जगह स्वास्थ्य और कल्याण का सेंटर एक जगह एंबुलेंस और एक मोबाइल हेल्थ फैसिलिटी देने का निर्णय लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि नर्मदा जिले में उनकी कोशिश रही है कि यहां बैठकें हो और व्यापार बड़े एवं रोजगारी बड़े इसी संबंधित हमारा आज का कार्यक्रम जुड़ा हुआ है।






