शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे समेत 3 अरेस्ट,,

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Shraddha dube arrested । पिछले ग्यारह दिनों से पुलिस की टीमो के लिए सरदर्द बनी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे और उसके दो साथियों को आज यूपी एसटीएफ की टीम ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड और वसूली गैंग चलाने के मामले में गिरफ्तार शातिर अपराधी श्रद्धा दुबे की फरारी की कहानी बेहद फिल्मी और चौंकाने वाली रही है। पुलिस और एसटीएफ की लगातार दबिश के बावजूद श्रद्धा के ठाठ-बाठ और ‘जलवे’ में फरारी के दौरान भी कोई कमी नहीं आई। गिरफ्तारी के वक्त भी वह लाखों रुपये के ब्रांडेड नाइट सूट और करीब बीस हजार रुपये की महंगी स्लीपर पहने हुई थी। इसके अलावा, उसके पास से चार-चार iPhone बरामद होने की भी चर्चा है, जिससे उसके रसूख और शातिरपन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें, पुलिस और एसटीएफ की शुरुआती जांच में सामने आया है कि श्रद्धा दुबे अपनी बहन और गैंग की अन्य सदस्य रश्मि दुबे के साथ मिलकर पूरी ऐशो-आराम के साथ फरारी काट रही थी। उसकी यह फरारी किसी एक जगह नहीं, बल्कि एक राज्य से दूसरे राज्य तक खुली छूट की तरह चल रही थी। लखनऊ से भागने के बाद वह नेपाल पहुँची, फिर नेपाल से वापस लखनऊ लौटी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद उसने रायबरेली, आगरा और झांसी के रास्ते महाराष्ट्र का रुख किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नागपुर से किसी अन्य सुरक्षित ठिकाने पर निकलने की फिराक में बैठी श्रद्धा को यूपी एसटीएफ ने ठीक उसी वक्त धर दबोचा जब वह भागने की तैयारी कर रही थी।
जांच एजेंसियों का मानना है कि करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की बेरहमी से हत्या करने वाली यह शातिर महिला एक बड़ा वसूली गैंग संचालित करती थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करने की तैयारी में है।

ADG कानून व्यवस्था ने मीडिया से कही यह बात

₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन एवं ड्राइवर को गिरफ्तार करने के संबंध में यूपी एसटीएफ के चीफ और प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि श्रद्धा दुबे को पकड़ने के लिए लगातार टीम लगी हुई थी और यह शातिर महिला टैक्सी से यात्रा करते हुए लगातार अपने स्थान बदल रही थी और यह बुर्का पहनकर जाती थी ताकि इसे कोई पहचान ना सके। आज इसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे लखनऊ लाया जा रहा है।