बीती 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने आज मुंबई में पत्रकारों और अन्य अपने फैन्स की मिठाई बांटी।

उल्लेखनीय है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ नाम की फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं और काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। बीती 7 फरवरी राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा सिद्धार्थ ने सात फेरे लिए और एक दूसरे से, अपने दोस्तों और परिवार वालों के बीच शादी की। जैसलमेर से ये कपल पहले दिल्ली गया जहां एक प्राइवेट रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी और अब दोनों मुंबई आ गए हैं । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कल यानी 12 फरवरी, 2023 को मुंबई में इनका एक रिसेप्शन है जिसमें बॉलीवुड स्टार्स मौजूद होंगे।


