सीएम योगी ने विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ,, संसद भवन उद्घाटन समारोह पर दी प्रतिक्रिया

Subscribe our channel on youtube : up news sirf sach

आगामी 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर देश की विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे विरोध पर आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने समाचार एजेंसी ani से खास बातचीत में कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में 28 मई की तिथि एक गौरवशाली दिन के रूप में दर्ज़ होने जा रही है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोकतंत्र की प्रतीक भारत वासियों को नई संसद भेंट करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को गरिमामय और गौरवशाली बनाने की बजाए, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा जिस तरह की बयानबाजी हो रही है। वह अत्यंत दुखद, गैर जिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमज़ोर करने वाला है। उन्होंने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि यह देश इस तरह की बयानबाजी को स्वीकार करेगा। विपक्ष द्वारा इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय है। ऐसा नहीं है कि पहली बार प्रधानमंत्री इस प्रकार के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं। इससे पहले संसद उपभवन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया जा चुका है। संसद पुस्तकालय का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किया गया था। ऐसे कई उदहारण हैं। मैं अपील करूँगा कि सभी दलों को इस पल का साक्षी बनना चाहिए।

साभार ani
Contact for the advertisement : 9415795867

Leave a Comment