
Cbi के नए निदेशक को लेकर रविवार को बड़ी खबर प्रकाश में आई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया निदेशक बनाया गया है। नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर अधिकारिक घोषणा कर दी गई है और इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई के अगले निदेशक चुनने के लिए प्रधानमंत्री, CJI और नेता विपक्ष की बैठक कल शनिवार रात को प्रधामनंत्री आवास में हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक के डीजीपी रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद सीबीआई के नए निदेशक होंगे। प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, वह जनवरी 2020 में कर्नाटक के डीजीपी बने थे। अब वह 25 मई को CBI के डायरेक्टर के रूप में चार्ज लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएस प्रवीण सूद का जन्म 1964 में हुआ था. वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT दिल्ली से स्नातक किया है। वह 1986 में IPS अधिकारी बने थे।







