प्लासियो मॉल के बाहर फायरिंग करने वाले 3 अरेस्ट,,यह हुआ बरामद,,

आपका अपना पेपर

Lucknow News today। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को प्लासियो मॉल के बाहर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के कब्जे से एक कार मोटरसाइकिल व 32 बोर का खोखा बरामद हुआ है।

यह था मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार की देर रात शुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित प्लासियो मॉल के बाहर का एक vdo सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दबंग लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे और फायरिंग भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दबंग मॉल में जबरन घुस रहे थे इस पर गार्ड ने उन्हें रोका तो तीनों ने उसे जमकर पीटा और फायरिंग भी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस vdo के वायरल होने के बाद आज लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जारी किए प्रेस नोट के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में अमित तिवारी अभिषेक जैसवार और पवन मौर्य हैं जिनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एक कार व दो .32 के खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि जिस असलहे से फायरिंग की गई थी वह बरामद हुआ य नहीं इसका जिक्र प्रेस नोट में नहीं है।

पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट

Leave a Comment