रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए। तीन घायलों को सीएचसी से उच्च संस्थान रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलापुर निवासी बीरबहादुर बाइक से जालौन की ओर आ रहे थे। क्योलारी निवासी दीपचंद्र व अनीस बाइक से उरई की ओर जा रहे थे। भिटारा के पास दोनों बाइकों की आपस में भिडंत हो गई। उधर, तोपखाना निवासी बशीर व कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलेला निवासी योगेंद्र की बाइकों में औरैया रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आपस में भिडंत हो गई। हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वीरबहादुर, दीपचंद्र व अनीस की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।





