बोरवेल में गिरा 8 साल का बच्चा,,,निकालने के प्रयास में जुटा प्रशासन,,जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 8 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन अभी भी बच्चे को सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस संबंध में एडीएम का कहना है की हम बच्चे को सकुशल निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जनपद के मंडावी गांव में कल एक बच्चा जिसकी उम्र 8 साल है वह खेलते समय बोरवेल में गिर गया। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहले तो अपने स्तर से बच्चे को निकालने का प्रयास किया मगर जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पुलिस प्रशासन बच्चे को सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

एडीएम नहीं कहीं यह बात

इस संबंध में एडीएम बेतूल श्यामेन्द्र जायसवाल ने कहा कि अभी पत्थर निकाले जा रहे हैं हमें उम्मीद है कि हम बच्चे तक जल्द ही पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि 40 फीट से ज्यादा तक पत्थर निकाल चुके हैं और पत्थर की वजह से समय लग रहा है बच्चे की अभी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है लेकिन हम उसे सकुशल निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment