यूपी में एक्टिव हुआ मॉनसून,,, जानिए अब तक कितनी हुई वारिश

यूपी में मानसून एक्टिव है। बीते 24 घंटे में यूपी में सबसे ज्यादा 43 मिमी बारिश हाथरस जिले में रिकॉर्ड की है। शनिवार को 34 जिलों में बारिश हुई है। प्रदेश में औसतन 12.9 मिली मीटर बारिश हुई है। एक जून से अब तक 234.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 116.6 मिमी कम है।लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर जेपी गुप्ता के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के 54 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। लोग सचेत रहें। 2 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।शनिवार को लखनऊ में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। दिन भर बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बारिश होती रही। बलरामपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ, हाथरस, कन्नौज, सोनभद्र, आजमगढ़, बिजनौर, बांदा, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, संभल, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, महामायानगर, पीलीभीत, एटा, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, मुरादाबाद, मेरठ, गोंडा, बस्ती, प्रतापगढ़, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, ललितपुर, सहारनपुर, झांसी, मुजफ्फरनगर, इटावा, अमरोहा में तीन सेमी से अधिक बारिश हुई है।अगले 3 दिनों तक यूपी के 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, बाराबंकी और कानपुर में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ में एक से 4 अगस्त तक येलो अलर्ट है।रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 30 दर्ज किया गया है।वाराणसी में आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस है। बीते 24 घंटे में 9 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार हैं।

Leave a Comment