आन बान शान से मनाए आजादी का अमृत महोत्सव : डीजी जेल
लखनऊ। देश में इन दिनों चारों तरफ तिरंगा की धूम मची हुई है।हर जगह लोग तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं। प्रदेश की जेलों में भी तिरंगा यात्रा को बड़ी ही धूमधाम से निकाला जा रहा है। सूबे की फतेहगढ़ जेल में बुधवार को जेल अधीक्षक व जेलर व डिप्टी जेलर ने बंदियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली । इसी कड़ी में यूपी के डी जी जेल आनन्द कुमार द्वारा प्रदेश की सभी जेलों को आजादी का अमृत महोत्सव आन बान शान से मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं .।
Contact for advertisement : 9415795867

जेल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जेलों में गज़ब उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है । क्या अधिकारी क्या जेल कर्मचारी क्या बंदी सभी अपना अपना योगदान दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेलों में जोर शोर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है खूब सजाया जा रहा है। डीजी जेल श्री कुमार ने सभी जेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन जेलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों /शहीदों के प्रस्तर स्तंभ बने हुए हैं उन पर फूलों और बिजली की सजावट की जाए उन पर पूरे सप्ताह 11 से लेकर 17 अगस्त तक दीपक जलाए जाएं . इसके अलावा सभी अधिकारी अमर शहीदों के स्मारकों को सैल्यूट करें.।

डीजी कारागार ने सूबे की जेलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि बंदीजन को भी जेलों में निरूद्ध रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कष्ट और उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए त्याग और कुर्बानियों को बताया जाए ।खास तौर से काकोरी केस के क्रांतिकारियों को जिन जेलों में फांसी दी गयी वहां बने स्मारकों यथा जिला जेल गोरखपुर में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी जिला जेल गोंडा में श्री राजेंद्र नाथ लाहिड़ी
जिला जेल अयोध्या में श्री अशफाक उल्ला खान साहब
तथा नैनी जेल में श्री ठाकुर रोशन सिंह जी के स्मारकों को आम जनता जेल कर्मियों / बन्दियों के दर्शनार्थ खोल दिया जाए ताकि आजादी की गौरव गाथाओं से देश की युवा पीढ़ी परिचित हो सकें गौरवान्वित हो सके प्रेरणा ले सके .




