लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ,,

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने गुरुवार को अमीनाबाद इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है।


उल्लेखनीय है कि देश मे आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद इंटर कॉलेज से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का महापौर संयुक्ता भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मेयर संयुक्ता भाटिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कॉलेज में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

cotact for advertisement: 9415795867

Leave a Comment