लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में तैनात एक हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। चर्चा है कि हेड कांस्टेबल युवती से जबरन अवैध संबंध बनाता था इससे तंग आकर युवती ने ही यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल एसपी उन्नाव ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सम्बंध में बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दीप सिंह का है चर्चा है कि दीप सिंह युवती के साथ जबरन अवैध संबंध बनाता था जिससे तंग आकर युवती ने ही उसका ये वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
एसपी उन्नाव ने की आरोपी पर यह कार्यवाही
हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी उन्नाव ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करते हुए पूरे मामले पर विभागीय कार्यवाही करने की कबायद शुरू कर दी है।



