आज है गणेश चतुर्थी का पर्व, जानें क्या है गणपति स्थापना का मुहूर्त

(Bne)

गणेश चतुर्थी का पर्व आज 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभ मुहूर्त भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि कल यानी 30 अगस्त दोपहर से शुरू हो गयी थी। जो कि आज 31 अगस्त दोपहर 03:30 पर समाप्त हो जाएगी। वही पंचांग के अनुसार इस बार गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त आज 31 अगस्त को दोपहर करीब 03:30 तक है। इसके साथ ही आज गणपति की स्थापना के लिए गौरी पुत्र गजानन का जन्मोत्सव 31 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा।जिसमें स्थापना का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 05 से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक है। इसी के साथ मूर्हूत की बात करें तो भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि शुरू- 30 अगस्त 2022, दोपहर 3.33 मिनट से भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि खत्म – 31 अगस्त 2022, दोपहर 3.22 मिनट तक गणेश जी स्थापना मुहूर्त – 11.05 AM – 1.38 PM (31 अगस्त 2022, बुधवार) विजय मुहूर्त – दोपहर 2.34 – 3.25 (31 अगस्त 2022) अमृत काल मुहूर्त – शाम 5.42 – 7.20 (31 अगस्त 2022) गोधूलि मुहूर्त – शाम 6.36 – 7.00 (31 अगस्त 2022)

Leave a Comment