चार्टर्ड प्लेन से ग्वालियर पहुंचे नामीबिया के चीते,,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के लिए नामीबिया से आये आठ चीते mp के ग्वालियर वायु सेना स्टेशन पर पहुंच गए हैं। यहाँ से चीते श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जायेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पार्क को देंगे।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाये गए आठ चीतों को नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। ani के अनुसार नामीबिया से 8 चीतों को विशेष चार्टर्ड कार्गो उड़ान की मदद से मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लाया गया।

Leave a Comment