राजस्थान सरकार ने एथलीटों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में दो परसेंट आरक्षण की घोषणा की है।

ए एन आई के अनुसार राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की है । खबर के अनुसार 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के साथ कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपया कर दिया है।





