अंदरखाने निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
(ब्यूरो रिपोर्ट )
जालौन (उरई)। आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर तहसील क्षेत्र के दो विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा नेता व समाजसेवी संजू खत्री के आवास पर पहुंचे और नगर पालिका चुनावों को लेकरचर्चा की।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के चुनावों को लेकर चचार्ओं का दौर शुरू हो गया है। इसको लेकर अंदरखाने तैयारियां भी चल रही है। हमारे स्थानीय प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्र के अंतिम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बनाजी, कालपी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद सिंह निरंजन व सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा समाजसेवी व भाजपा नेता सतेंद्र उर्फ संजू खत्री के मुरलीमनोहर स्थित आवास पर पहुंचे। विधायकों, पूर्व विधायक के साथ जिलाध्यक्ष ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर उन्होंने चर्चा की और तैयारियों को लेकर विचार विमशर् किया। बैठक में पार्टी की ओर से संभावित प्रत्याशियों पर भी चचार् की गई।




