(संजय सिंह की रिपोर्ट )
लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सात जिलों में शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। सुबह से ही लखनऊ, उन्नाव, नोएडा, आगरा और बरेली में छापेमारी जारी है। आईटी ने लथानी ग्रुप में सभी जगह छापा मारा। लखनऊ
के गोमतीनगर के आईनॉक्स में रिवर साइड बिल्डिंग में लथानी ग्रुप के ऑफिस में छापेमारी अभी जारी है। 6-7 आईटी अफसरों की टीम छापेमारी कर रही है सुरक्षा के लिए पीएसी के जवान और पुलिस बल भी मौजूद है। फन की पार्किंग को सील कर दिया गया है। आगरा में कोठी नंबर-9, लखनऊ में गोमती नगर के वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में टीम पहुंची। बरेली में किच्छा के कोका कोला गोदाम रेड पड़ी। बरेली में किच्छा के किशनपुर में सुबह आयकर टीम कोका कोला के गोदाम पर पहुंची। जहां छापे के दौरान वहां भगदड़ मच गई। रेड के दौरान आयकर के अधिकारियों ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। यहां एक कोका कोला का बड़ा गोदाम है, जहां पर बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद आकर स्टॉक किए जाते हैं। इसके बाद यह माल उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई होता है। इसी प्रकार अयोध्या में भी चांदपुर स्थित अमृत बॉटलर्स के यहां आयकर विभाग का छापा चल रहा है। शुक्रवार सुबह अचानक इनकम टैक्स की टीम यहां पहुंची और छानबीन करने लगी। अमृत बॉटलर्स लधानी ग्रुप से जुड़ा है।
शीतल पेय बनाने वाली कंपनी वृंदावन बेवरेजेस (कोका कोला) पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई। आयकर की टीमें 15 गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली से पहुंची। फैक्ट्री के सभी को गेट बंद कराए गए। फैक्ट्री कर्मचारियों को गेट के बाहर ही रोका गया। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को लाजपतकुंज में कोका कोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापा मारा। छापेमारी को पहुंची टीमों को देखकर कॉलोनी में आस-पास के लोगों में खलबली मच गई।आयकर विभाग द्वारा कई शहरों आज छापामारी की जा रही है। आगरा में लाजपत कुंज के बी-ब्लॉक में कोठी नम्बर-9 पर आयकर विभाग की टीम की कई गाड़ियां पहुंची। टीम ने कोठी के अंदर जाते ही सारे गेट बंद कर दिए। यह कोठी गुलाबचंद लधानी की है। वह कोका कोला कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।




