लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज जमघट के अवसर पर जमकर पतंगवाजी करते हुए पतंग उड़ाई और दो पतंगों को काटा भी। दरअसल आज डिप्टी सीएम श्री पाठक जमघट के अवसर पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में आयोजित हुई पतंगबाजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने भी पतंगबाजी करते हुए पतंग उड़ाई। इस सम्बंध में उन्होंने कहा कि बचपन की यादों को ताजा करते हुए खूब पैच काटे।

जमघट पर पतंगबाजी का है रिवाज
बता दें आपको यूपी की राजधानी लखनऊ में जमघट के अवसर पर पतंगबाजी का रिवाज है। आज के दिन यहाँ पर जमकर पतंगबाजी की जाती है। लोग अपने घरों की छत मैदान जहाँ जगह मिली वहीं से पतंगबाजी करते हुए खूब पैच लड़ाते हैं और एक दूसरे की पतंगों को काटकर काफी आनन्दित होते हैं।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी उड़ाई पतंग काटे पेंच
राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में आज पतंगबाजी के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बताया जा रहा है कि जब कार्यक्रम के आयोजकों ने उनसे पतंग उड़ाने की बात की तो वह खुद को रोक नहीं सके और फिर उन्होंने खूब पतंग उड़ाई और दो पैच भी काटे।

इस सम्बंध में उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि आज लक्ष्मण मेला मैदान में दीपावली व जमघट के अवसर पर आयोजित पतंगबाजी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बचपन की यादों को ताज करते हुए खूब पैच काटे पतंग उड़ाकर आंनद आ गया मन हर्षित व भावनाओं में भावविभोर हो गया।




