लखनऊ मेट्रो को नगर निगम ने दिया नोटिस,विज्ञापन लगाने के लिए नगर निगम ने मेट्रो से मांगा 1.50 करोड़ रुपए,,,

(एजेंसी)
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के विज्ञापन से कमाई पर नगर निगम की नजर पड़ी है। लखनऊ मेट्रो कॉपोर्रेशन को नगर निगम ने डेढ़ करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। अब इसके बाद दोनों ही विभाग में विवाद बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी बात यह है कि यह नोटिस सीधे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के कलम से दी गई है अभी तक ऐसी नोटिस प्रचार प्रभारी या मुख्य कर अधिकारी के यहां दिया जाता था। बताया जा रहा है कि इसके बाद नगर निगम सभी मेट्रो स्टेशन का सर्वे कराने जा रहा है। उसका कॉमर्शियल हाउस टैक्स वसूला जाएगा। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर मुंशीपुलिया स्टेशन तक अब हाउस टैक्स देना पड़ सकता है। दरअसल, मेट्रो रुट पर अक्सर अंधेरा रहता है। इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। दोनों विभाग इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे है। ऐसे में अब नगर निगम की तरफ से यह नोटिस दी गई है। नगर निगम पहले से ही 300 करोड़ रुपए के घाटे में चल रहा है। ऐसे में जहां से भी अपना पैसा मिले उसको अधिकारी निकालने में लग गए है। सबसे ज्यादा वसूली हाउस टैक्स और प्रचार से ही होती है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इसको अधिकारियों को भी निर्देश दे रखा है कि हाउस टैक्स वसूली में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सबसे ज्यादा बकाया ठेकेदारों का है। 1000 से ज्यादा ठेकेदारों के पैसे बाकी है। इसमें कई ऐसे है जिनका 8 साल से बकाया है। उसके अलावा रिटायर कमर्चारियों के एरियल और पेंशन का बकाया भी नगर निगम को देना है। ( खबर एजेंसी से ली गयी है)

Leave a Comment